हरेला पर्व पर नगर पंचायत एवं बन विभाग ने किया संयुक्त रूप से वृक्षारोपण

Spread the love

 नगर पंचायत गजा व टिहरी रेंज के बन विभाग गजा ने हरेला पर्व पर फलसारी वन वीट मे संयुक्त रूप से वृक्षारोपण किया,वृक्षारोपण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधियों ने भी प्रतिभाग किया।

नई टिहरी रेंज के बन अनुभाग के सभी कर्मचारियों ने सुबह से ही पौधों को ले जा कर गड्ढे बनाये।

हरेला पर्व पर नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान, व बन दरोगा बिरेंद्र सिंह विष्ट ने कहा कि हरेला पर्व उत्तराखण्ड राज्य का लोक संस्कृति का पर्व है,अधिक से अधिक फलदार, छायादार, व चारा पत्ती के पौधों को लगाया जाना चाहिए, साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण की दायित्व भी हमारा होना चाहिए।

जिला पंचायत सदस्य ताजबीर सिंह व जोत सिंह असवाल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जंगलों को बचाये रखना होगा, इसी से हमारा जल, वायु व मिट्टी सुरक्षित है, हरेला पर्व पर फलदार पौधों मे अमरुद, आंवला, व बांज, बुरांश,भीमल, बांस,आदि के ऊंचाई वाले क्षेत्र में पनपने वाले पौधे लगाए गए।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार, बन बीट अधिकारी बलवीर सिंह पंवार, विजय कुमार, प्रधान जयकोट राधिका नेगी, प्रधान थन्यूल मंजू रावत, फलसारी बिरेंद्र सिंह, नगर पंचायत सभासद श्रीमती रंजना चौहान, जसवंत सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह, नगर पंचायत कर्मचारी अजय सिंह खाती, बलवंत खाती, महेश सिंह, लखन पाल सिंह, गजेंद्र सिंह, बलवंत सिंह,व बन विभाग के कई अन्य लोग भी वृक्षारोपण मे शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *