हरियाणा निवासी महिला के गंगा जी के टापू पर फँसने पर जल पुलिस ने सुरक्षित निकाला

Spread the love

हरिद्वार- दिनांक 06 जून 2026 को श्री कृष्णा आश्रम, संन्यास रोड से देर रात सूचना प्राप्त हुई कि आश्रम के पीछे गंगा नदी के पार एक टापू पर एक महिला फंसी हुई है। सूचना मिलते ही थाना कनखल पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

गंगा नदी में पानी का बहाव अधिक होने के कारण जल पुलिस टीम को मौके पर बुलाया गया। जल पुलिस द्वारा नाव के माध्यम से टापू पर पहुंचकर महिला का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया तथा उसे सकुशल बाहर निकाला गया।

रेस्क्यू के उपरांत महिला को उपचार हेतु 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय भेजा गया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम मैमवती पत्नी लखन, उम्र 55 वर्ष, निवासी गैहरब, पलवल (हरियाणा) बताया। महिला ने अपने पुत्रों के नाम सुरेंद्र एवं मुकेश बताए हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महिला गंगा स्नान के दौरान बहकर उक्त टापू पर पहुंच गई थी।

महिला के परिजनों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है तथा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

हरिद्वार पुलिस एवं जल पुलिस की त्वरित कार्रवाई से महिला की जान सुरक्षित बचाई गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *