हरिद्वार: राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक ने अवैध नशे के व्यापार के विरुद्ध एस०एस०पी० को सौंपा ज्ञापन

Spread the love

राष्ट्रीय सावक मंच के संयोजक चंद्रमोहन कौशिक के नेतृत्व में मंच के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर जी से भेंट कर पौराणिक तीर्थनगरी हरिद्वार के गली- मोहल्ले में बिक रहे अवैध नशे के व्यापार पर तत्काल प्रभावी अंकुश लगाकर बंद कराए जाने के संबंध संबंध में ज्ञापन दिया! वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने तत्काल ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए प्रभावी कार्रवाई का आश्वासन दिया।
ज्ञापन के माध्यम से चंद्रमोहन कौशिक ने कहा कि हरिद्वार एक विश्व प्रसिद्ध तीर्थनगरी है, यह वह पवित्र भूमि है जहां 12 वर्षों में कुंभ मेला एवं 6 वर्षों में अर्धकुंभ जैसे भव्य मेलों का आयोजन होता है और यह हमारा सौभाग्य है कि हमें यहां जन्म लेकर कर्म करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। परंतु वर्तमान समय में बड़े दुख एवं चिंता का विषय है कि हमारी तीर्थनगरी में गली-गली में अवैध नशे जुए, सट्टे का घिनौना व्यापार संचालित हो कर मां गंगा की नगरी को कलंकित एवं युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रहा है। महोदय समाज में हो रहे गलत कृत्यो को देखकर भी यदि हम मौन बन रहे तो कहीं ना कहीं उसके लिए हम भी जिम्मेदार होते हैं। इतिहास हमें सिखाता है कि अन्याय को देखते रहना भी अन्याय को बढ़ावा देना है।
समर शेष है नहीं पाप का भागी केवल ब्याध, जो तटस्थ हैं समय लिखेगा उनका भी अपराध”
उन्होंने कहा कि पौराणिक तीर्थनगरी की गरिमा, पवित्रता एवं सामाजिक मर्यादा के साथ-साथ युवाओं के अंधकारमय हो रहे भविष्य की रक्षा हेतु अवैध नशे के कारोबार पर तत्काल अंकुश लगाकर इसे बंद कराया जाए। उन्होंने कहा कि गली गली में बिक रहे नशे के अवैध कारोबार से तीर्थनगरी की पवित्रता एवं मर्यादा कलंकित हो रही है और युवाओं का भविष्य अंधकारमय में होता जा रहा है। ज्ञापन देने में सावक मंच के जिला अध्यक्ष कीर्तिकांत शर्मा महामंत्री विशाल यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद अग्रवाल युवा जिला अध्यक्ष शिवम कौशिक महामंत्री सनी भाटिया उपाध्यक्ष रोहित पेवल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *