बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर- 1 में धूमधाम से मनाया गया विश्वकर्मा दिवस एवं गणेश उत्सव

Spread the love

भेल ई.एम.बी. द्वारा संचालित विद्यालय बाल मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर- 1 में आज ब्रह्मा जी के मानस पुत्र विश्वकर्मा जी का जन्मोत्सव मनाया गया तथा इसी के साथ गणेश जी का उत्सव भी मनाया गया। इस अवसर पर पूजन के साथ हवन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ई.एम.बी. के सह सचिव श्री दीपक अग्रवाल जी ने विश्वकर्मा जी की जयंती के अवसर पर कहा कि संसार में सब कुछ जो सृजन होता है उसमें विशेष कृपा विश्वकर्मा जी की होती है। इनके बिना सृष्टि का सृजन अधूरा है।

विद्यालय की प्रधानाचार्य दीपा फर्सवान ने कहा कि हवन करने से सभी देवता तृप्त हो जाते हैं तथा नई शक्ति लेकर संसार का संचालन करते हैं, उनकी भूख केवल मंत्र हैं।

विद्यालय के अनुशासन प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा व संध्या शर्मा ने बताया कि विद्यालय में आज प्रातः से ही नयी ऊर्जा का संचरण हो रहा था उसकी कल्पना केवल हवन के द्वारा ही की जा सकती है। विद्यालय में हवन से नई ऊर्जा का संचरण होता है। कार्यक्रम में श्री अनिल पांडे, महेश, संदीप गोयल, राजकुमार, राम अवध, निखत परवीन, संध्या शर्मा , अरशद, मुकेश, देवेंद्र राठी,गीता देवी, उपस्थित रहे। हवन पूजन के यजमान राम अवध सपत्नीक रहे तथा पूजन हवन का कार्य विद्यालय के शिक्षक बृजेश शर्मा द्वारा कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *