रूड़की के ढंडेरा के कैंटीन संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को किया गिरफ्तार

Spread the love

हरिद्वार-  रूड़की के ढंडेरा के कैंटीन संचालक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो और आरोपितों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया है।पुलिस ने देर रात मुठभेड़ में पुलिस ने एक आरोपित सौरभ को गिरफ्तार किया था।

वहीं इसके बाद पुलिस ने कॉम्बिन कर दीप यादव और अर्पित सैनी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या की वजह मृतक का प्रेम संबंध को माना जा रहा है। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं,पकड़े गए आरोपितो से पूछताछ की जा रही है।पुलिस के अनुसार गत शनिवार को वादी सुभाष चंद्र पुत्र स्वर्गीय गयासन निवासी ढंडेरा कोतवाली रुड़की जनपद हरिद्वार के द्वारा शिकायत दी गई कि अज्ञात लोगों ने उसके बेटे की हत्या कर दी।मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू करते हुए खुलासे के लिए गठित पुलिस टीम ने नगला इमरती चौक पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहनो की चैकिंग की।

इस दौरान मुखबिर ने बताया कि हत्या मामले में आरोपी एक मोटरसाईकिल से अभी रात में अपने कपडे लेने आये थे जो अपने कपडे लेकर ढण्डेरा की तरफ से नगला इमरती की और हाईवे की तरफ आ रहे हैं।सूचना पर पुलिस टीम ने ढण्डेरा गौतम फार्म हाउस के पास सडक पर आने जाने वाले वाहनो की चैकिंग की तो कुछ देर बाद एक दुपहिया वाहन ग्राम ढण्डेरा की तरफ से आने वाली सडक आते दिखायी दिया जिसे पुलिस टीम के ने रोकने का प्रयास किया तो संदिग्ध साइड से बाइक लेकर भाग गए।

बाइक पर बैठे तीनों संदिग्ध का पुलिस टीम ने जब गाडी से पीछा करना शुरु किया तो बाइक सवार व्यक्तियो में से एक व्यक्ति ने पुलिस पार्टी की तरफ जान मारने की नियत से एक फायर किया ।पुलिस टीम ने पीछा किया तो करीब 300-400 मीटर चलकर मोटर साईकिल चालक ने मोटर साईकिल बायी तरफ सरिता विहार कालोनी की तरफ मोड दी।आरोपियों ने मोटर साईकिल सडक किनारे गिराकर टूयबवेल के पास गन्ने के खेत की और भागना शुरू किया गया।

पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर बदमाशो ने एकदम से पुलिस पार्टी तरफ जान से मारने की नीयत से पुनः एक फायर किया।पुलिस पार्टी द्वारा बदमाशों को आत्मसमर्पण करने हेतु कहने पर लगातार जानलेवा होने पर पुलिस की जवाबी फायर में एक बदमाश घायल हो गया जिसके कब्जे से एक तमन्चा 315 बोर,एक खोखा कारतूस व एक जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ अन्य दो बदमाश अंधेरा और बारिश का फायदा उठाकर गन्ने के खेत में भाग गये।टीम ने घेराबंदी व कांबिंग कर मौके से फरार अन्य दो बदमाशो अर्पित सैनी व दीप यादव को गिरफ्तार किया गया।

घायल एवं गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ करने पर बताया कि उक्त घटित घटना के संबंध में अभियुक्त सौरभ ताजपुरिया की बहन से मृतक अमन का प्रेम प्रसंग चल रहा था अभियुक्त सौरभ की बहन की शादी हो चुकी है,परंतु शादी के उपरांत भी मृतक तथा अभियुक्त की बहन का मेल जोल था जिस कारण अभियुक्त सौरभ मृतक अमन से रंजिश रखता थास घटना को लेकर अभियुक्त सौरभ के द्वारा 21अगस्त को अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर अमन को मारने की योजना बनाई सौरभ व उसके साथियों ने एक राय होकर प्लानिंग के तहत ग्राम ढडेरा में अमन पर जान से मारने की नीयत से फायर किया।

जिसमें गोली लगने के कारण अमन की मृत्यु हो गई,उक्त घटना में अमन के साथ स्कूटी पर पीछे बैठा उसका दोस्त प्रशांत गोली लगने से घायल हो गया।पुलिस ने मामले में आरोपी सौरभ ताजपुरिया पुत्र देशराज निवासी डिफेंस कॉलोनी निकट आकाशदीप कॉलोनी कोतवाली रुड़की, अर्पित सैनी पुत्र कुलबीर सिंह निवासी ग्राम तस्का कोतवाली मंगलौर तथा दीप यादव पुत्र जोगेंद्र यादव निवासी माता वाला हसन बाग कस्बा लडोरा कोतवाली मंगलौर को गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा 315 बोर,दो खोखा कारतूस,01जिंदा कारतूस के अलावा मोटर साइकिल बिना नंबर स्प्लेंडर भी जब्त की है।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप बिष्ट, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र राठी,उप निरीक्षक नवीन चौहान उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र उपनिरीक्षक चंद्र मोहन हेड कांस्टेबल अरविंद हेड कांस्टेबल रजत चौधरी कांस्टेबल अनिलशर्मा कांस्टेबल शूरवीर कांस्टेबल मुकेश सैनी के अलावा एसओजी टीम के अश्वनी यादव,मनमोहन भंडारी, महिपाल ,अजय कला राहुल नेगी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *