राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ में धूमधाम से संपन्न हुआ संस्कृत सप्ताह समापन समारोह 

Spread the love

दिनांक 31 अगस्त 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ में संस्कृत सप्ताह समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के संस्कृत विषय के छात्र-छात्राओं के द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें संस्कृत गीत व गजल आदि का गायन हुआ। इसी अवसर पर संस्कृत श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, इस प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया तथा अलग-अलग छंदों में लयबद्ध व यति-गति के अनुसार अनेक श्लोकों का वाचन किया। प्रतियोगिता में डॉ. किरण जोशी तथा डॉ.खुशपाल निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे तथा कु. आंचल पुत्री श्री सोबत लाल स्नातक तृतीय सत्र ने प्रथम स्थान, कु.महक स्नातक प्रथम सत्र ने द्वितीय स्थान, कु. गौरी तृतीय सत्र तथा कु.आंचल तृतीय सत्र ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर संस्कृत विषय के छात्र आदित्य के द्वारा मञ्च संचालन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ वैदिक मंगलाचरण तथा छात्राओं के द्वारा संस्कृत में सरस्वती वन्दना प्रस्तुत कर किया गया। संस्कृत विभाग की प्राध्यापक डॉ.मंजू पाण्डे के द्वारा स्वागत सम्बोधन प्रस्तुत किया गया, इस दौरान उन्होंने संस्कृत दिवस व संस्कृत सप्ताह के आयोजन के औचित्य के विषय पर प्रकाश डाला तथा उत्तराखण्ड की द्वितीय राजभाषा के रूप में संस्कृत भाषा के विकास हेतु राज्य व केंद्र सरकार द्वारा संचालित कार्यक्रमों व योजनाओं से भी अवगत कराया। अपने सम्बोधन में उन्होंने संस्कृत सप्ताह के दौरान ऑनलाइन माध्यम से संचालित संस्कृत संभाषण दक्षता कार्यशाला में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं की भी प्रशंसा की।

महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. खुशपाल जी ने छात्र- छात्राओं को सम्बोधित करते हुए संस्कृत के महत्त्व के विषय में बताया तथा वैदिक काल में संस्कृत आधारित शिक्षा पद्धति पर प्रकाश डाला, उन्होंने छात्रों के द्वारा संस्कृत गीतों व श्लोक प्रतियोगिता में की गई मनमोहक व शानदार प्रस्तुति की भी प्रशंसा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के पूर्व छात्र विकास के द्वारा भी एक संस्कृत गीत प्रस्तुत किया गया तथा महाविद्यालय के छात्र सर्वेश, नवीन पंवार व अभिषेक आदि ने संस्कृत गीतों के साथ वाद्य यंत्रों में संगत किया।

कार्यक्रम के समापन के अवसर पर स्नातक तृतीय सत्र में अध्ययनरत छात्रा आंचल के द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ.बृजेश चौहान , डॉ.यशवंत सिंह पंवार, डॉ. आलोक बिजल्वाण, डॉ. भूपेश पन्त, डॉ.विनीत कुमार, डॉ.‌सुगन्धा वर्मा, डॉ. निशी दुबे, डॉ. नेहा बिष्ट व शिक्षणेतर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *