मीठीबेरी महाविद्यालय में इतिहास विभाग में क्विज़ प्रतियोगिता एवं एक दिवसीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन

Spread the love

राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी, हरिद्वार में आई.क्यू.ए.सी.के तत्वावधान में इतिहास विभागीय परिषद के अंतर्गत क्विज़ प्रतियोगिता एवं एक दिवसीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में भारतीय इतिहास से संबंधित प्रश्न पूछे गए। इस प्रतियोगिता गूगल फ़ॉर्म के माध्यम से आयोजित की गई। क्विज. प्रतियोगिता का आयोजन इतिहास विभाग के प्रभारी डॉ० सुनील कुमार के दिशा निर्देशन में हुआ।

आज की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान बी०ए० षष्ठ सेमेस्टर की कु० विनिता, द्वितीय स्थान पर बी० ए० षष्ठ सेमेस्टर की कु० कशिश और तृतीय स्थान पर बी०ए० षष्ठ सेमेस्टर की कु० तनु रही।

इसके अतिरिक्त महाविद्यालय में साइबर सुरक्षा को लेकर आज एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला इतिहास विभाग के डॉ० सुनील कुमार के दिशा निर्देशन में हुई। डॉ० सुनील कुमार ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराध दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रहे हैं और यह अपराध हम सभी के जीवन को भी प्रभावित कर रहे हैं। उन्होंने बताया किस प्रकार से अपराधी और किन किन तरीक़ों को अपनाकर अपराध कर रहे हैं। उनके द्वारा इसकी रोकथाम एवं साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय बताते हुए कहा कि कोई भी अपनी यूजर्स आई.डी, OTP, पासवर्ड, निजी जानकारी किसी के साथ भी साझा ना करें।
इस कार्यशाला में प्राध्यापकों एवं छात्र छात्राओं के द्वारा साइबर फ्रॉड को लेकर अपने अपने अनुभव साझा किए गए। डॉ० कुलदीप चौधरी ने बताया कि कुछ वर्ष पहले किस प्रकार से साइबर अपराधी ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए खाते से पचास हज़ार रुपये उड़ा दिए थे। बी०ए० षष्ठ सेमेस्टर की छात्रा विनीता ने बताया कि साइबर धोखाधड़ी के ज़रिए उनके साथ भी ऐसी घटना घट चुकी है। इस अवसर पर प्रोफ़ेसर सतेंद्र कुमार एवं डॉ० अरविंद वर्मा ने अपने अनुभवों को साझा किया।
प्रतियोगिता एवं कार्यशाला सम्पन्न होने पर महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफ़ेसर अर्चना गौतम ने प्रतिभागियों को शुभकामनाएं प्रदान की एवं कहा कि इसी तरह भविष्य में भी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करते रहें एवं कार्यशाला के संबंध में उन्होंने कहा कि वर्तमान समय डिजिटल युग है और आप सभी सावधानी के साथ कार्य करते हुए ही धोखाधड़ी से बचाव कर सकते हैं।
इस अवसर पर महाविद्यालय के डॉ देशराज सिंह, डॉ सुनीता बिष्ट कर्मचारियों में पूनम सिंह, कुलदीप, सूरज एवं छात्र-छात्राओं में कशिश, चंचल, यशोदा, प्रिया, तनु, विनीता, शीतल, सोनम, सावेज, विधिता आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *