राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लागू होने के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के अंतर्गत प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में आज दिनांक 20 अगस्त 2026 को समूह चर्चा-सह-वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में यमुनोत्री, गंगोत्री, सेम-मुखेम एवं नागराजा नामक चार टीमों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020: उपलब्धियां अपार या चुनौतियों का भार, पर्यावरण संबंधी चुनौतियों एवं समाधान तथा मातृभाषा/स्थानीय भाषा बनाम अंग्रेजी माध्यम में शिक्षा जैसे समसामयिक विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने तर्क, तथ्य एवं आत्मविश्वास के साथ अपने पक्ष रखे।
प्रतियोगिता में सेम-मुखेम समूह ने प्रथम, नागराजा समूह ने द्वितीय तथा गंगोत्री समूह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मंच संचालन डॉ आराधना राठौर ने किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. निशी दुबे एवं डॉ. अशोक कुमार अग्रवाल रहे। आयोजन मंडल में संयुक्त रूप से डॉ. किशोर सिंह चौहान, डॉ. यशवंत सिंह, डॉ. निशी दुबे, डॉ. आराधना राठौर एवं डॉ. मंजू पांडे सम्मिलित रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी ने कहा कि वाद-विवाद एवं समूह चर्चा जैसी गतिविधियां विद्यार्थियों में केवल अभिव्यक्ति कौशल ही विकसित नहीं करतीं, बल्कि उन्हें तार्किक ढंग से सोचने, विभिन्न दृष्टिकोणों को समझने और अपने विचारों को तथ्य एवं तर्क के साथ प्रस्तुत करने के लिए भी तैयार करती हैं। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के उद्देश्यों की प्राप्ति में ऐसी गतिविधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता ही शिक्षा को अधिक जीवंत, व्यावहारिक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाती है।
इस अवसर पर डॉ किरण जोशी, डॉ बृजेश चौहान, डॉ खुशपाल, डॉ पवन कुमार, डॉ विनीत कुमार, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्रीमती उर्वशी जुयाल, श्री राजेश राणा, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
