आज दिनांक 12 अगस्त 2026 को गुरु गोरखनाथ महायोगी राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी, यमकेश्वर में समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में “स्वामी विवेकानन्द जी के व्यक्तित्व एवं प्रासंगिकता” विषय पर तत्क्षण भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य के संरक्षण में आयोजित हुआ, जिसमें समाजशास्त्र विभाग के सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने स्वामी विवेकानन्द जी के व्यक्तित्व, विचारों, अनुशासन, योग तथा युवाओं के जीवन में उनके विचारों की प्रासंगिकता पर अपने विचार प्रस्तुत किए। समाजशास्त्र की छात्रा कुमारी चयनिका ने अपने भाषण में स्वामी विवेकानन्द जी के जीवन से मिलने वाली अनुशासन की सीख पर प्रकाश डाला। वहीं कुमारी दीपिका ने युवाओं के लिए स्वामी विवेकानन्द जी द्वारा प्रतिपादित योग के महत्व एवं उसकी सार्थकता पर प्रभावशाली विचार प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम में निर्णायक मंडल के रूप में डाॅ. तनुजा बिष्ट, डाॅ. सुनील कुमार देवरानी, डाॅ. हिमानी बडोनी एवं डाॅ. पूजा रानी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ. दीपा शर्मा के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर समाजशास्त्र विभाग के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वामी विवेकानन्द जी के विचारों, आदर्शों एवं युवाओं के प्रति उनके संदेश को समझने तथा अभिव्यक्ति कौशल का विकास करना रहा।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
