राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में सत्र 2026-27 के नवप्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन

Spread the love

आज दिनांक 01 अगस्त 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के बी.ए., बी.एससी. एवं बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं के लिए दीक्षारंभ (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशित विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, नवीन शिक्षा नीति (NEP-2020), परीक्षा प्रणाली, सह-पाठ्यक्रम एवं विभिन्न छात्र कल्याण योजनाओं की जानकारी प्रदान करना तथा उन्हें महाविद्यालयी जीवन के लिए प्रेरित करना था।

महाविद्यालय के प्राचार्य एवं संरक्षक प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी की अध्यक्षता, श्री रमेश चौहान जी, जिला पंचायत अध्यक्ष उत्तरकाशी की मुख्य अतिथि के रूप में गरिमामयी उपस्थिति, श्री दीपेन्द्र कोहली, जिला पंचायत सदस्य, उत्तरकाशी, श्री मनीष कुकरेती, भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं सभासद एवं अभिभावक शिक्षक संघ की अध्यक्षा एवं गणमान्य अतिथि श्रीमती मीना कार्की जी के सान्निध्य में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, गणमान्य अतिथियों एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी एवं वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ किशोर सिंह चौहान द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया और महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गयी। स्वागत सत्र में समस्त अतिथियों का बैज अलंकरण एवं स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. प्रभात द्विवेदी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि दीक्षारंभ केवल नए सत्र की शुरुआत नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। महाविद्यालय केवल ज्ञान अर्जन का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों और सामाजिक उत्तरदायित्व का भी सशक्त मंच है। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन तथा सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुगन्धा वर्मा ने सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। तकनीकी सत्र में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गणों का परिचय, पुस्तकालय सुविधाएँ, छात्रवृत्ति, उद्यमिता विकास, करियर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल, एंटी रैगिंग सेल, महिला प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), रोवर्स-रेंजर्स, रेड क्रॉस सोसायटी, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों सहित महाविद्यालय की विभिन्न समितियों एवं योजनाओं से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।

तकनीकी सत्र के दूसरे भाग में SGPA एवं CGPA गणना, स्नातक तीनों वर्षों की कोर्स संरचना, पाठ्यक्रम विवरण, विषय चयन, परिणाम निर्धारण, समर्थ पोर्टल, आदि से संबंधित महत्त्वपूर्ण जानकारी पीपीटी प्रस्तुति के द्वारा डॉ सुगन्धा वर्मा ने दी।

कार्यक्रम का सफल संयोजन एवं मंच संचालन डॉ. सुगन्धा वर्मा ने किया। बड़ी संख्या में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं तथा महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों की गरिमामयी उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर डॉ किशोर सिंह चौहान, डॉ किरण जोशी, डॉ बृजेश चौहान, डॉ खुशपाल, डॉ पवन कुमार, डॉ विनीत कुमार, डॉ यशवंत सिंह, डॉ निशी दुबे, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ मंजू पांडे, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्री राजेश राणा, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, एवं श्री रमेश चंद्र उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *