दिनांक 19 नवंबर 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मालदेवता (रायपुर) देहरादून में जनगणना 2027 के अंतर्गत की जा रही स्व-गणना (self -Enumeration) पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई।
इस कार्यशाला में महाविद्यालय हेतु नामित स्व-गणना प्रशिक्षक श्री कमल किशोर बडोनी द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को स्व-गणना का प्रशिक्षण प्रदान किया। श्री कमल किशोर द्वारा बताया गया कि स्व-गणना हेतु जनसंख्या पोर्टल (se.census.gov.in)पर लॉगिन कर अपनी और अपने परिवार की स्व -गणना दिनांक 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक कर सकते हैं। श्री कमल किशोर द्वारा स्व-गणना में भारी जाने समस्त सूचनाओं को बिंदुवार कैसे भरा जाना है इस पर विस्तार से जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो0 (डॉ0) वी0पी0 अग्रवाल द्वारा द्वारा महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को स्व-गणना करने हेतु प्रेरित किया। प्रोफेसर अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं से देश का भविष्य और एक जागरूक और डिजिटल साक्षर नागरिक होने के नाते अपने और अपने परिवार की स्व-गणना की अपील की।
कार्यक्रम का संचालन श्री दिनेश कुमार द्वारा किया गया तथा इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक कर्मचारी एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

