राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ के राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों ने किया वृक्षारोपण

Spread the love

दिनांक 16 जुलाई 2026 को हरेला दिवस के अवसर पर राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़़ के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई में पंजीकृत स्वयंसेवकों के द्वारा यूथ ग्रुप चिन्यालीसौड़़, वन विभाग व अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के संयुक्त तत्त्वावधान में वृहद् स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया, इस अवसर पर चिन्याली गांव से नागराजा धाम चिन्यालीसौड़़ की तरफ जाने वाले मार्ग में अनेक फलदार व छायादार वृक्षों का रोपण किया गया तथा स्वयंसेवकों के द्वारा इन वृक्षों के संरक्षण व संवर्धन का संकल्प लिया गया।

इस अवसर पर वन दरोगा श्री सचिन व अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन के श्री नितेश ने महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री यशवन्त सिंह पंवार के द्वारा अपने सम्बोधन में महाविद्यालय के कर्मचारियों व स्वयंसेवकों को हरेला पर्व पर पर्यावरण के महत्त्व को समझाते हुए कहा गया कि हरेला हमें प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी व समृद्धिशाली भारतीय परंपरा को पुनर्जीवित करने का एक अवसर है।


राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी मंजू पाण्डे के द्वारा स्वयंसेवकों को वृक्षारोपण हेतु प्रेरित किया गया तथा वनों के महत्त्व के विषय में बताया गया, उन्होंने स्वयंसेवकों को कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवक को एक-एक वृक्ष का आजीवन संरक्षण करने का संकल्प लेना चाहिए| इस अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों में आयुषी निर्मल, कावेरी, राधिका, स्नेहा थलवाल, आंचल, साक्षी राणा, आयुषी राणा व अनेक स्वयंसेवक तथा वन विभाग के कर्मचारी सम्मिलित रहे, स्वयंसेवकों के द्वारा वनों के कटान को रोकने तथा वृक्षारोपण को प्रोत्साहित करने से संबंधित नारे भी लगाए गए तथा ग्रामीणों को वनों के प्रति जागरूक किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *