आज दिनांक 25 नवंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में अग्निशमन इकाई चिन्यालीसौड़ के सौजन्य से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं हेतु अग्नि सुरक्षा एवं बचाव विषय पर एक प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन महाविद्यालय की रोवर रेंजर इकाई, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं रेड क्रॉस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को आग लगने की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों, सुरक्षा उपायों तथा आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव के तरीकों के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था।
कार्यशाला के दौरान अग्निशमन विभाग की टीम के रूप में उपस्थित श्री पुनीत भट्ट एवं श्री सुनील चौहान ने आग लगने के विभिन्न संभावित कारणों, आग से बचाव के उपायों, अग्निशमन उपकरणों के उचित प्रयोग तथा आग लगने की स्थिति में अपनाई जाने वाली त्वरित एवं सुरक्षित कार्रवाई के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। टीम द्वारा व्यावहारिक प्रदर्शन (डेमो) के माध्यम से विद्यार्थियों को आग बुझाने के तरीकों एवं बचाव संबंधी तकनीकों का प्रशिक्षण भी दिया गया। विद्यार्थियों ने प्रशिक्षण में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्या डॉ. कृष्णा डबराल ने अग्निशमन विभाग की टीम का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रशिक्षण कार्यशालाएँ विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी हैं। आग जैसी आपातकालीन परिस्थितियाँ कभी भी उत्पन्न हो सकती हैं, ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को सुरक्षा के प्राथमिक उपायों एवं बचाव की तकनीकों की जानकारी होना आवश्यक है।
कार्यशाला का मंच संचालन रोवर प्रभारी डॉ यशवंत सिंह ने किया। इस अवसर पर रेंजर प्रभारी डॉ आराधना राठौर, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजू पांडे, रेड क्रॉस इकाई प्रभारी डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ किरण जोशी, डॉ बृजेश चौहान, डॉ विनीत कुमार, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्रीमती उर्वशी जुयाल, श्री राजेश राणा, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

