राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल टिहरी गढ़वाल में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत निकली रैली

Spread the love

शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल टिहरी गढ़वाल में हर घर तिरंगा अभियान के तहत 09-08-2026 से 14-08-2026 तक तिरंगे से प्रेरित कला कृतियों का चित्रण, रंगोली प्रतियोगिता, राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम्, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

जिसमें छात्र- छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया महाविद्यालय के प्राचार्य डॉo केo एसo जौहरी जी के मार्गदर्शन में छात्र छात्राओं, प्राध्यापकों, एवं कर्मचारियों के द्वारा भव्य रैली निकाली गई ।

जिसमें भारत माता की जय , राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् , अमर शहीदों के जयकारे के नारे लगाते हुए आगे बढ़ी तथा स्थानीय लोगों ने भी इस रैली में प्रतिभाग किया, रैली समाप्ति के पश्चात छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य जी ने कहा राष्ट्रीय ध्वज तिंरगा का सम्मान करना हमारा मौलिक कर्तव्य है।हर घर तिरंगा अभियान के संयोजक श्री रमेश चन्द्र, सदस्य डॉo प्रमोद सिंह विभीषिका स्मृति दिवस की संयोजिका श्रीमती रश्मि, एवं समस्त प्राध्यापकों, कर्मचारियों की कार्यक्रम को सफल बनाने मैं महत्वपूर्ण भूमिका रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *