हरेला पर्व के पावन अवसर पर थाना खानपुर परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर का उद्देश्य अस्पतालों में रक्त की आवश्यकता को पूरा करने में सहयोग देना तथा समाज के प्रति पुलिस की संवेदनशील एवं सेवा भावी भूमिका को सशक्त करना था।
शिविर रुड़की ब्लड सेंटर की विशेषज्ञ मेडिकल टीम के तकनीकी सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए कुल 9 यूनिट रक्तदान किया।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस कर्मियों ने रक्तदान के महत्व को समझते हुए बढ़-चढ़कर सहभागिता की तथा समाज को भी स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
