राजकीय मॉडल महाविद्यालय मीठीबेरी में आई.क्यू.ए.सी. के तत्वावधान में दस दिवसीय कम्प्यूटर कार्यशाला कार्यक्रम के आठवें दिन प्रथम सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. सुनाल कुमार के द्वारा पावर पॉइंट पर अच्छी एवं आकर्षक पीपीटी बनाने के सम्बन्ध में अपना महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया
तथा इसका डेमो भी कराया गया। छात्र-छात्राओं ने पावर पॉइंट के माध्यम से विभिन्न प्रकार की स्लाइड बनाना सीखा।
कोर्स संयोजक डॉ. अरविंद वर्मा ने डॉ. सुनील कुमार जी का व्याख्यान हेतु आभार व्यक्त किया। साथ ही विगत सप्तम दिवस में एम.एस.एक्सल (बेसिक) सिखाया गया तथा इससे संबंधित प्रयोगशाला कार्य को भी किया। द्वितीय सत्र में मुख्य प्रशिक्षक पूनम सिंह के द्वारा कंप्यूटर लैब में सभी छात्र-छात्राओं से पीपीटी बनाने का अभ्यास कराया गया एवं इसमें प्रयोग होने वाले मह्त्वपूर्ण टूल्स से भी परिचित कराया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रोफेसर सतेन्द्र कुमार, डॉ कुलदीप चौधरी, डॉ. सुनीता बिष्ट, कर्मचारियों में श्री शशिधर उनियाल, श्रीमती पूनम, कुलदीप, सूरज एवं छात्र-छात्राओं में ,शीतल,सोनम, तनु, प्रिया, चित्रा,अपेक्षा, प्रवीण, नंद कुमार, लव कुश, तनु, मंजू,सावेज, डोली, चंचल, यशोदा,सावेज, रिया, पिंकी, कंचन, लक्ष्मी, अंजलि आदि उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
