महिलाओं द्वारा इकट्ठा किये गये दो ट्रक पिरुल को असामाजिक तत्वों ने लगाई आग

Spread the love

गजा ( टिहरी) टिहरी बन प्रभाग रेंज के फलसारी (गजा) बन वीट क्षेत्र में जयकोट व फलसारी गांवों की महिला समूहों ने बड़ी मात्रा में पिरुल इकट्ठा किया है, अन्य गांवों की महिलाओं द्वारा इकट्ठा किया गया पिरुल बन विभाग ट्रकों में ले गया था।

14 जून को फलसारी व जयकोट के महिलाओं द्वारा इकट्ठा किया गया दो ट्रक पिरुल ले जाया गया, शेष पिरुल कल 16 जून को ले जाया जाना था, लेकिन कुछ असामाजिक तत्वों को महिलाओं को होने वाला यह लाभ रास नहीं आया और आज दोपहर में सभी पिरुल के अलग अलग ठेरों पर आग लगा दी।

महिलाओं द्वारा इसकी सूचना नगर पंचायत गजा अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान को दी तथा पुलिस चौकी व बन विभाग के कर्मचारियों को भी सूचना दी गई है।

बन विभाग के बन दरोगा बिरेंद्र सिंह विष्ट व वनवीट अधिकारी बलवीर पंवार ने बताया कि उन्होंने अपने स्तर से रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेज दी है, नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए निंदा की है, कहा कि पिरुल इकट्ठा करने से महिलाओं को स्वरोजगार के साथ आर्थिक स्थिति का लाभ हो रहा है लेकिन आगजनी की घटना दुखदायी स्थिति है।

बताया कि कुछ पिरुल फलसारी गांव व अधिक पिरुल जयकोट की महिलाओं का जलाया गया है, लगभग सात आठ जगहों पर अलग अलग समूहों ने ढेर लगाकर रखा था, बन विभाग ने बताया कि लगभग 40 या 50 कुंतल पिरुल जलाया गया है जिससे हजारों रुपये का नुकसान हो गया है। पिरुल इकट्ठा करने के लाभ का समाचार प्रकाशित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *