गजा- युवाओं के लिए 4 माह का स्वरोजगार प्रशिक्षण आयोजित

Spread the love

गजा – उत्तराखण्ड बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम लि. के द्वारा फकोट ब्लॉक के पोखरी ( क्वीली) मे अनुसूचित जाति के 20 युवाओं के लिए 4 माह का प्लम्बिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जोत सिंह असवाल सदस्य जिला पंचायत चाका, सीमा देवी प्रधान दंदेली एवं लोक कल्याण सेवा समिति रानीचौरी के सचिव सुशील कुमार बहुगुणा ने दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया।

मुख्य अतिथि जोत सिंह असवाल ने कहा कि इस तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम से स्वरोजगार को बढ़ावा मिलेगा तथा घर पर ही अपना काम कर सकते हैं, स्थानीय बेरोजगार इससे लाभान्वित होंगे। प्रधान सीमा देवी ने कहा कि संस्था द्वारा अच्छी पहल की गई है।

लोक कल्याण समिति रानीचौरी के सचिव सुशील कुमार बहुगुणा ने कहा कि युवाओं को रोजगार परक प्रशिक्षण दे कर उनको स्वरोजगार से जोडा जा रहा है 4 माह तक चलने वाले इस प्रशिक्षण मे युवाओं को प्लम्बिंग का कार्य सिखाया जायेगा, युवाओं को इससे काफी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर पंकज, राहुल, प्रकाश, दीपक, मकान दास, राजेन्द्र, आदि अन्य प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *