आज दिनांक 25 नवंबर 2026 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को जनगणना- 2027 के अंतर्गत की जा रही स्व -गणना के बारे में जानकारी दी गई साथ ही एक स्वगणना जागरूकता रैली का आयोजन भी किया गया।
महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य प्रो0 यतीश वशिष्ठ द्वारा छात्र-छात्राओं से जनगणना पोर्टल पर अपने और अपने परिवार स्व-गणना करने की अपील की। प्रभारी प्राचार्य ने छात्र-छात्राओं को बताया कि जनगणना से सरकार के पास नीतियों को बनाने के लिए डाटा उपलब्ध रहता है और देश के विकास के लिए प्रभावी नीतियां बनाई जाती हैं।
स्व-गणना के नोडल अधिकारी दिनेश कुमार द्वारा छात्र-छात्राओं को स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में बताया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय से मालदेवता बाजार तक एक रैली निकाल कर लोगों को स्व -गणना करने का संदेश दिया।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

