महाविद्यालय पौखाल में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

Spread the love

इंदर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, पौखाल, टिहरी गढ़वाल में दिनांक 08 मई, 2026 को विश्व रेडक्रॉस दिवस एवं विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) सुरेश चन्द्र द्वारा किया गया।
इस वर्ष विश्व रेडक्रॉस दिवस की मुख्य थीम “मानवता को जीवित रखना” रही। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं तथा समाज में सेवा, सहयोग, संवेदनशीलता एवं मानवता की भावना को विकसित करना था।

इस कार्यक्रम की संयोजिका डॉ० पुष्पा झाबा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को विश्व रेडक्रॉस दिवस के महत्व, इतिहास तथा मानव सेवा में रेडक्रॉस संस्था की भूमिका के विषय पर जानकारी प्रदान की।
इसी क्रम में डॉ० बबीत कुमार बिहान ने अपने वक्तव्य में कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों में रेडक्रॉस जैसी संस्थाएँ मानव सेवा एवं राहत कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दे रही हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को जाति, धर्म, भाषा एवं क्षेत्रीय भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता की सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया तथा विश्व शांति की स्थापना पर बल दिया। उन्होंने थैलेसीमिया एवं कोविड-19 जैसी गंभीर बीमारियों के दौरान सेवा भावना के महत्व को मदर टेरेसा के जीवन से जोड़ते हुए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ० अरुंधति शाह, डॉ० गोविंद कुमार, योगाचार्य श्री प्रकाश बिजलवान एवं समस्त कर्मचारीगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *