बारातघर गजा मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ने लगाया कैंप

Spread the love

नगरपंचायत गजा के बारातघर मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के द्वारा ” स्वास्थ्य कैंप ” का आयोजन किया गया।

कैंप का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने किया, उन्होंने अपने सम्बोधन मे कहा कि स्वास्थ्य के लिए जागरुक होना जरूरी है, समय समय पर हेल्थ चेकअप कैम्पों का आयोजन होने से ग्रामीण जनता को जानकारी मिल जाती है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ऐलौपैथिक डाक्टर अनिशा मलिक ने बताया कि कैंप का उद्देश्य संस्थागत प्रशव को बढ़ावा देना तथा गर्भावस्था में समय समय पर सम्पूर्ण जांच कराने की जानकारी देना है ताकि महिलाएं जागरूक हो कर जांच कराती रहें।

आयुर्वेदिक डाक्टर आशीष डिमरी ने कहा कि किसी भी प्रकार की बीमारी के शुरू मे आयुर्वेदिक दवा ली जाय तो बीमारीयों का अंत हो जाता है कहा कि नियमित व्यायाम, योग व स्वास्थ्य परीक्षण किया जाना चाहिए,।

स्वास्थ्य शिविर में डा. अनिशा मलिक ने सभी गर्भवती महिलाओं व अन्य महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

डा. आशीष डिमरी ने सभी को पोषण आहार व अन्य जानकारी दी, शिविर में नर्सिंग अधिकारी ज्योति पंवार, सी.एच.ओ. दिव्यांशी राणा, ए. एन. एम. रेखा रानी, वार्ड व्वाय राम प्रकाश भट्ट ने स्वास्थ्य परीक्षण व दवाई वितरण मे सहयोग किया गया, कैंप में उपस्थित एक दर्जन आशा कार्यकत्रियों के द्वारा महिलाओं को शिविर तक लाया गया, तथा शिविर के संचालन व जन जागरुकता कार्यक्रम में किया गया है।

आशाओं की शत प्रतिशत भागीदारी प्रशंसनीय रही, कार्यक्रम के अंत में नगर पंचायत अध्यक्ष कुंवर सिंह चौहान ने कैंप आयोजन करने पर सभी लोगों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *