धनौरी- हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

Spread the love

हर घर तिरंगा अभियान–2026 के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

धनौरी, हरिद्वार। धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी, हरिद्वार में कला विभाग एवं सांस्कृतिक समिति के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 11 अगस्त 2026 को “हर घर तिरंगा अभियान–2026” के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में देशभक्ति, राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता तथा राष्ट्रध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना एवं उनकी रचनात्मक और कलात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना था।

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपने-अपने घरों पर “हर घर तिरंगा अभियान–2026” विषय पर आकर्षक, रचनात्मक एवं संदेशपरक पोस्टर तैयार किए। विद्यार्थियों ने अपने द्वारा तैयार किए गए पोस्टरों की तस्वीरों के साथ अपनी प्रविष्टियाँ निर्धारित माध्यम से भेजीं। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय गौरव की भावना को अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के रूप में प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों में देवयानी ठाकुर, राहुल, सुनील कुमार, कोमल, रितिका, नितिका, सुहैल, गौरव सैनी, आसू पाल, शिवानी, आसी सिंह, महक, इशिका, रोहिणी एवं अनुज शामिल रहे।

कार्यक्रम का संचालन सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ. करिश्मा तोमर द्वारा किया गया। उन्होंने प्रतियोगिता की गतिविधियों का सुचारु रूप से संचालन करते हुए विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा उन्हें राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रीय एकता की भावना से जुड़ी रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए प्रेरित किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) विजय कुमार ने विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी रचनात्मक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और तिरंगे के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान करती हैं।

महाविद्यालय के सचिव श्री आदेश कुमार ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ जैसे अभियान विद्यार्थियों में राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव एवं जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में सांस्कृतिक समिति की प्रभारी डॉ. करिश्मा तोमर, उपप्रभारी डॉ. श्वेता त्यागी तथा समिति के सदस्यों डॉ. राखी बालियान, डॉ. प्रीति राठौर, डॉ. रोमा, डॉ. किरण, सुश्री मोनिका रानी, डॉ. मीनाक्षी एवं डॉ. नीतू रानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *