कोतवाली नगर हरिद्वार- दो पक्षों के बीच हुआ झगड़ा, कावंड बनाने को लेकर था विवाद

Spread the love

हरिद्वार- कांवड यात्रा के दृष्टिगत सतर्क दृष्टि रख रही पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 01-08-26 को चौकी रोडीबेलवाला स्थित कांवड बाजार पहुंची तो दो पक्षो आपस में हल्ला व मारपीट करते मिले।

पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया परन्तु दोनो पक्ष ओर उग्र होकर आपस में आमदा फसाद व मरने मारने पर उतारु थे। शांति भंग की आशंका को देखते हुए मौके से दोनो पक्ष के कुल तीन लोगों को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस गिरफ्तार किया गया। मा0 सिटी मजिस्ट्रेट महोदय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता आरोपी
प्रथम पक्ष
1-प्रमोद कुमार पुत्र चन्द्रभान सिंह निवासी ढेरी अहीर थाना नूरपुर जिला बिजनौर उ.प्र.। उम्र 30

द्वितीय पक्ष
1-एकबाल सिंह पुत्र बकतावर सिंह निवासी थाना देघट ग्राम निरपुरा जिला बागपत उम्र 55 वर्ष
2-सुरेन्द्र पुत्र मीनु ग्राम बुडाना थाना जिला मुजाफ्फरनगर उ.प्र. उम्र 30 वर्ष

पुलिस टीम
1. उ0नि0 नवीन सिंह चौहान
2.कानि0 राकेश
3.कानि0 बृजमोहन सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *