उत्तराखंड सरकार की देवभूमि उद्यमिता योजना और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद, गुजरात के संयुक्त तत्वावधान में संचालित EDP कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

Spread the love

हरिद्वार/काशीपुर: गत छ: दिन से (23.09.26-28.09.26) उत्तराखंड सरकार की देवभूमि उद्यमिता योजना और भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद, गुजरात के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय प्रबन्ध संस्थान (IIM) काशीपुर में संचालित EDP कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के संयोजक भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान अहमदाबाद, गुजरात के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ० रजत शर्मा रहें। उन्होंने बताया कि इस EDP कार्यक्रम में उत्तराखंड के अलग-अलग राजकीय महाविद्यालयों से 37 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों के साथ तीन महाविद्यालयों के तीन नोडल अधिकारी डॉ० राम भरोसे, डॉ० राजीव सक्सेना, डॉ० केतकी ने भी इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। DUY केंद्र नैनीताल से डॉ० भूपेंद्र कुमार मेहरा इस कार्यक्रम के सह-संयोजक रहें।

IIM काशीपुर के FIED केंद्र के प्रबंध निदेशक प्रो० सफल बत्रा व कार्यक्रम अधिकारी डॉ० सुमित कुमार ने EDP ने सभी प्रतिभागियों को कार्यक्रम के सफलतापूर्वक समापन पर बधाई प्रेषित की। EDII अहमदाबाद के कार्यक्रम संयोजक डॉ० रजत शर्मा ने बताया कि देवभूमि उद्यमिता योजना उत्तराखंड सरकार की एक ऐसी महती योजना है, जिसके माध्यम से उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों के युवाओं को उनके उद्यम/ स्टार्टअप के द्वारा आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इस कार्यक्रम में आयें 37 युवाओं का चयन उनकी स्टार्टअप स्किल को देखते हुए किया गया। पहले चरण में महाविद्यालयों में DUY के अंतर्गत ओरिएंटेशन प्रोग्राम चलाया जाता है, उसके बाद महाविद्यालयों में ही 12 दिवसीय EDP चलायें जाते हैं। वहाँ से उनके स्टार्टअप की गुणवत्ता के आधार पर चयन कर उन्हें तीन दिवसीय आवासीय बूटकैम्प में प्रशिक्षण दिया जाता है। जहाँ बच्चे अपने स्टार्टअप को और बेहतर बनाने की कला और उसे किस तरह बड़े स्तर पर प्रोत्साहित करना सीखते हैं।

इस छ: दिवसीय आवासीय EDP हेतु उन बच्चों का चयन किया गया, जिन्होंने अपने स्टार्टअप आइडिया से सर्वाधिक प्रभावित किया और उन्होंने किसी न किसी रूप में अपना स्टार्टअप शुरू भी कर दिया। छ: दिन के इस विशेष EDP कार्यक्रम में युवाओं ने अपने अपने स्टार्टअप को आइडिया साझा किये। IIM के अलग अलग विभाग से आयें प्रोफ़ेसर्स ने इन प्रतिभागियों से अलग अलग विषयों जैसे स्टार्टअप स्किल, बिज़नेस स्किल, अकाउंटटेंसी, मार्केटिंग, मैनेजमेंट, लेबलिंग, पैकेजिंग, प्रोडक्ट मैनेजमेंट इत्यादि पर अपने व्याख्यानों से प्रतिभागियों को लाभान्वित किया। प्रतिभागियों द्वारा बनायें गए प्रोडक्ट्स का एक प्रेक्टिकल मार्केट भी लगायी गई, जिससे सभी ने बाज़ार को प्रक्टिकल अनुभव किया। प्रतिभागियों के प्रोडक्ट्स के साथ IIM के FIED द्वारा संस्थान के फोटोग्राफर श्री राशिल ख़ान द्वारा पिचिंग वीडीओ भी बनाई गई जिससे उनका विज्ञापन अलग अलग प्लेटफॉर्म पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा।

यहाँ भी उल्लेखनीय है कि DUY और IIM काशीपुर के सहयोग से समस्त प्रतिभागियों के लिए उत्तराखंड की एक ऐतिहासिक विरासत कुमाऊँ प्लाजा में ठहरने की सुविधा की गई. जहाँ प्रतिभागियों ने उस विरासत में ठहरने का अविस्मरणीय अनुभव प्राप्त किए।

आज समापन समारोह में कार्यक्रम अधिकारी IIAM डॉ० सुमित कुमार और निधि ने सभी प्रतिभागियो को बधाई प्रेषित की और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। IIM काशीपुर के डॉ० सुमित द्वारा कार्यक्रम संयोजक डॉ० रजत शर्मा को पौधा भेंट कर उनका सम्मान किया। कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक डॉ० रजत शर्मा ने सभी प्रतिभागियों और IIM काशीपुर संस्थान का विशेष आभार ज्ञापित किया. प्रतिभागियों में नाज़िया, अभिषेक, देवांश, शिवानी, सृष्टि, शाहरुख, मोहित, मनीष इत्यादि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *