विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून, 2026 के अवसर पर इन्दर सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय, पौखाल, टिहरी गढ़वाल में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा स्थानीय समुदाय को स्वच्छ एवं हरित वातावरण के लिए प्रेरित करना था।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) सुरेश चन्द्र द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है तथा प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक वृक्ष लगाकर उनके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए तथा पर्यावरण संरक्षण हेतु जंगलों को एवं खेतों में आग न लगाने हेतु स्थानीय लोगों को संदेश दिया।
इस अवसर पर महाविद्यालय परिसर में सर्वप्रथम भवनों व आसपास परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें सर्वप्रथम महाविद्यालय प्राचार्य ने स्वयं सहभागिता कर साथ में डॉ. बी. आर. भद्री, डॉ. बबीत बिहान, डॉ पुष्पा झाबा, डॉ.गोविंद कुमार, श्री अरविंद नारायण, श्री प्रकाश बिजल्वाण व कार्यालय कर्मचारी श्री प्रताप सिंह, श्री राजेंद्र सिंह राणा, श्री अनिल कुमार, श्री रोशन कुमार, श्री राजपाल सिंह, श्री उत्तम सिंह व श्री गंभीर ने बढ़ चढ़कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
भूजल को बढ़ाने एवं भूस्खलन को रोकने वाली प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल हेतु सभी प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को जिम्मेदारी दी गई।
कार्यक्रम में डॉ. अन्धरुति शाह व समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन “स्वच्छ परिसर-हरित परिसर” के संकल्प के साथ हुआ।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
