हरिद्वार में नशे के विरुद्ध जन-जागरूकता बढ़ाने एवं युवाओं को नशामुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 11 अक्टूबर 2026 को अतुल्य फाउंडेशन एवं हरिद्वार पुलिस के संयुक्त प्रयास से “Run Against Drugs – Mini Half Marathon” का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में जिलाधिकारी हरिद्वार श्री मयूर दीक्षित, एसपी सिटी हरिद्वार, सीओ सिटी हरिद्वार एवं सीओ ट्रैफिक श्री बिपेन्द्र सिंह, मीडिया बंधु सहित अन्य प्रतिभागियों ने सहभागिता कर नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।
इस मैराथन का मुख्य उद्देश्य युवाओं एवं हरिद्वार के नागरिकों में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता पैदा करना, युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना तथा समाज में स्वस्थ जीवनशैली एवं सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा।
कार्यक्रम के प्रति लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रतिभागियों ने ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर अपनी सहभागिता के प्रति रुचि प्रदर्शित की। बड़ी संख्या में लोग ऋषिकुल ग्राउंड पहुंचे और मैराथन में भाग लेकर आयोजन को सफल बनाया।
इस आयोजन के माध्यम से समाज को यह संदेश दिया गया कि नशे के विरुद्ध लड़ाई केवल पुलिस की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। युवाओं को नशे से बचाने तथा एक स्वस्थ, सुरक्षित एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए जनसहभागिता अत्यंत आवश्यक है।
आइए, हम सभी मिलकर नशे के विरुद्ध एकजुट हों और अपने परिवार, समाज एवं देश के भविष्य को नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

