दिनांक 12.11.2026 को दरगाह साबिर पाक, पिरान कलियर में जियारत करने अपने परिवार के साथ आया 09 वर्षीय बालक सुलतान अचानक परिजनों से बिछड़ गया। काफी तलाश के बाद भी बालक का पता नहीं चलने पर परिजनों ने इसकी सूचना थाना पिरान कलियर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कलियर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बालक की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने दरगाह क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में खोजबीन करने के साथ ही सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा स्थानीय लोगों से पूछताछ कर सुरागरसी-पतारसी की। पुलिस टीम के अथक प्रयासों और करीब 03 घंटे की लगातार मशक्कत के बाद गुमशुदा बालक सुलतान पुत्र मजनू, निवासी हाउस नंबर-02, अरतले गली, ग्राम नन्दग्राम, जनपद गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश) को सकुशल तलाश कर लिया गया।
पुलिस ने बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। अपने बच्चे को सकुशल वापस पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई। परिजनों ने त्वरित कार्रवाई और मानवीय संवेदनशीलता के लिए कलियर पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक कमल मोहन भण्डारी, थाना पिरान कलियर
2. हे0का0 रविन्द्र बालियान
3. का0 जितेन्द्र सिंह
4. होमगार्ड अंकित कुमार

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

