हरिद्वार, 12 नवंबर, 2026, हरिद्वार टेबल टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में अगले सप्ताह जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप व्हिजकिड इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित की जाएगी। यह जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप विभिन्न आयु-वर्गो में आयोजित की जाएगी।
इस बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए हरिद्वार टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री घनश्याम ने बताया कि यह प्रतियोगिता जिला स्तर पर आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के तहत अंडर-11, 13, 15, 17 और 19 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं के साथ-साथ पुरुष एवं महिला ओपन वर्ग की श्रेणियों में मुकाबले होंगे।
इच्छुक विद्यालय और प्रतिभागी 16 नवंबर, सायं 4:00 बजे तक अपने आवेदन संबंधित विद्यालय की आधिकारिक ईमेल के माध्यम से ही भेज सकते हैं। व्यक्तिगत तौर पर भेजी गई प्रविष्टियाँ स्वीकार नहीं की जाएंगी। प्रत्येक श्रेणी के लिए प्रति खिलाड़ी ₹500/- (मात्र) पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है।
सभी मैच नॉकआउट आधार पर बेस्ट ऑफ़ 3 फॉर्मेट में आयोजित किए जाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए हरिद्वार टेबल टेनिस एसोसिएशन के दूरभाष नंबर 7409038443 पर संपर्क किया जा सकता है

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

