हरिद्वार, 16 नवम्बर। वार्ड 58 जगजीतपुर के पार्षद सुमित त्यागी ने प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि मूलभूत सुविधाओं से वंचित वार्ड निवासी विधायक निधि से विकास कार्य नहीं होने से नाराज हैं। राज्य योजना के तहत किए जाने वाले विकास कार्यों का भी लाभ जगजीतपुर के हिस्से में नहीं है।
विधायक निधि और विकास कार्य को नजर अंदाज किया जा रहा है। पेयजल योजना के नाम पर जनता का आर्थिक शोषण हो रहा है। पानी के मोटे-मोटे बिल देकर जनता परेशान है। विकास कार्यों में सौतेले व्यवहार का आरोप लगाते हुए सुमित त्यागी ने कहा कि जलभराव का कोई समाधान नहीं है।
आयोजित तरीके से कालोनी का निर्माण किया गया है। नालिया नहीं हैं, सड़कों का बुरा हाल है। नियमित रूप से सफाई भी नहीं होती है। जबकि 90 प्रतिशत वार्ड निवासी भाजपा को ही वोट देते हैं। इसके बावजूद भी जनता की समस्याओं का कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। मूलभूत सुविधाओं से वंचित जगजीतपुर के निवासी कई बार विकास कार्यों को लेकर मांग कर चुके हैं। लेकिन स्थानीय विधायक जनता की समस्याओं को हल नहीं कर पा रहे हैं। जगजीतपुर निवासियों के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है।
जगजीतपुर को कुंभ क्षेत्र का लाभ भी नहीं दिलाया गया है। सुमित त्यागी ने मांग की है कि पानी के बढ़े बिलों को तुरंत माफ किया जाए। वरना जल्द ही जगजीतपुर क्षेत्र निवासी आंदोलन का रास्ता अपनाने को बाध्य होंगे।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

