उत्तराखंड बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने कहा कि राज्य में बैडमिंटन की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताएं महत्वपूर्ण मंच प्रदान करती हैं। अंडर-11 और अंडर-13 जैसे आयु वर्गों में प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाड़ियों को कम उम्र में ही अपनी क्षमता पहचानने और प्रतिस्पर्धात्मक खेल का अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलता है। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास करने और भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रयासरत रहने का संदेश दिया।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन हरिद्वार के ऑर्गेनाइजिंग सेक्रेटरी विवेक मिश्रा ने बताया कि चार दिवसीय प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश के उभरते हुए बैडमिंटन खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धात्मक मंच उपलब्ध कराना और उनकी प्रतिभा को निखारना था। प्रतियोगिता में लगभग 300 खिलाड़ियों की भागीदारी उत्साहजनक रही। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल क्षमता साबित करने, अनुभव हासिल करने और भविष्य की बड़ी प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होने का अवसर मिलता है। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अधिकारियों, निर्णायकों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
समापन समारोह में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। प्रतियोगिता ने प्रदेश में बैडमिंटन के प्रति युवा खिलाड़ियों के बढ़ते उत्साह और खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की संभावनाओं को प्रदर्शित किया। इस अवसर पर भूषण ननकानी, आशुतोष शर्मा,गौरव गुप्ता,गगन गुप्ता, भारत भूषण शर्मा ने खिलाड़ियों सहित विभिन्न गणमान्य जन उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

