जनगणना 2027 की तैयारियों के अंतर्गत संचालित स्व-गणना (Self Enumeration) की ऑनलाइन प्रक्रिया के दूसरे चरण में आज दिनांक 17 नवंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं की स्व-गणना प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. यशवंत सिंह के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को स्व-गणना की ऑनलाइन प्रक्रिया से अवगत कराते हुए उनकी सहभागिता सुनिश्चित की गई तथा निर्धारित प्रक्रिया पूरी कराई गई। इसी शृंखला में कल भी शेष विद्यार्थियों की उक्त प्रक्रिया संपादित की जाएगी।
उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व 16 नवंबर 2026 को महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों की भी स्व-गणना प्रक्रिया संपन्न कराई जा चुकी है। इस प्रकार महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के साथ-साथ छात्र-छात्राओं ने भी जनगणना की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में सक्रिय सहभागिता की।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्व-गणना के महत्व तथा सटीक जनगणना आंकड़ों के माध्यम से देश की विकास योजनाओं के प्रभावी निर्माण में नागरिकों की भूमिका के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ किशोर सिंह चौहान, डॉ किरण जोशी, डॉ कृष्णा डबराल, डॉ बृजेश चौहान, डॉ खुशपाल, डॉ विनीत कुमार, डॉ भूपेश चंद्र पंत, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ निशी दुबे, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्रीमती उर्वशी जुयाल, श्री राजेश राणा, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

