आज दिनांक 04 नवंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में महाविद्यालय की रोवर रेंजर इकाई, रेड क्रॉस सोसाइटी इकाई एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का भी सहयोग रहा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नदियों के संरक्षण, स्वच्छता पर्यावरण जागरूकता तथा भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति समाज में जागरूकता विकसित करना रहा। छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर से चिन्यालीसौड़ मुख्य बाजार तक बड़ी संख्या में भाग लेकर रैली के माध्यम से आम जनमानस को गंगा नदी की स्वच्छता एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया । इस रैली में 200 से अधिक छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।
महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने गंगा उत्सव के इस पावन अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माता गंगा केवल एक नदी नहीं है, बल्कि यह हमारी भारतीय संस्कृति, आस्था, इतिहास और जीवन का आधार है। यह हम सबका दायित्व है कि हम ‘निर्मल और अविरल गंगा’ के संकल्प को केवल एक नारा न रहने दें, बल्कि इसे अपने आचरण में उतारें।
इस अवसर पर नमामि गंगे प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने कहा कि आज आज ही के दिन 04 नवंबर 2008 को भारत सरकार ने गंगा नदी को राष्ट्रीय नदी घोषित किया था उसी के संदर्भ में हर वर्ष 04 नवंबर को गंगा उत्सव मनाया जाता है ।
उन्होंने कहा कि आज के इस विशेष दिन पर हम यह प्रण लें कि:
• हम अपने आसपास के जलस्रोतों, नदियों और तालाबों को स्वच्छ रखेंगे।
• प्लास्टिक एवं कचरे को नदियों में डालने से बचेंगे और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।
• जल संरक्षण को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाएंगे।
आइए, हम सब मिलकर अपनी सांस्कृतिक धरोहर और जीवनदायिनी नदियों के सच्चे प्रहरी बनें।

इस अवसर पर रोवर रेंजर इकाई प्रभारी डॉ यशवंत सिंह, डॉ आराधना राठौर, रेड क्रॉस सोसाइटी इकाई प्रभारी डॉ प्रभात कुमार सिंह एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की कार्यक्रम अधिकारी डॉ मंजू पांडे, योग प्रशिक्षक श्री राजेश राणा एवं श्री मदन सिंह सहित डॉ किरण जोशी, डॉ खुशपाल, डॉ विनीत कुमार, डॉ भूपेश चंद्र पंत, डॉ सुगन्धा वर्मा, डॉ निशी दुबे, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्रीमती उर्वशी जुयाल, श्री स्वर्ण सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र एवं बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

