अगरोड़ा, टिहरी गढ़वाल- शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा धारमंडल, टिहरी गढ़वाल में भारत के लौह पुरुष एवं महान स्वतंत्रता सेनानी सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व, राष्ट्र के प्रति उनके समर्पण तथा भारत की एकता और अखंडता में उनके ऐतिहासिक योगदान से परिचित कराना था।
कार्यक्रम की आयोजक श्रीमती सीमा, सहायक प्राध्यापक (हिंदी) रहीं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन, स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी भूमिका तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद देश की 562 से अधिक रियासतों के एकीकरण में उनके ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सरदार पटेल के दृढ़ नेतृत्व, अदम्य इच्छाशक्ति और दूरदर्शिता के कारण भारत को एक मजबूत एवं एकीकृत राष्ट्र के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली। उनका संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा, साहस, अनुशासन और एकता का अनुपम उदाहरण है।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया गया। साथ ही विद्यार्थियों को सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की एकता और अखंडता के प्रति सदैव सजग रहने के लिए प्रेरित किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का समापन सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों को आत्मसात करने तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को बनाए रखने के संकल्प के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, कर्मचारी,छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

