धनौरी, हरिद्वार (15 अक्टूबर, 2026)। धनौरी पी.जी. कॉलेज, धनौरी में छठी डॉ. आर्य भूषण गर्ग राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी लेखन प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बी.एससी. पंचम सेमेस्टर की निधि सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बी.ए. प्रथम वर्ष की गुलबानो ने द्वितीय तथा बी.ए. तृतीय सेमेस्टर की साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाहक प्राचार्या डॉ. अलका सैनी के मार्गदर्शन में किया गया। हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. गुड्डी चमोली ने प्रतियोगिता का सफल संचालन एवं संयोजन किया। इस अवसर पर डॉ. गौरव, डॉ. पुष्पा एवं डॉ. कल्पना का विशेष सहयोग रहा।
प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में लेखन कौशल, विचार अभिव्यक्ति एवं रचनात्मकता को प्रोत्साहित करना रहा।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

