ऋषिकेश के ओंकारानंद इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में आयोजित श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतर्महाविद्यालयी बैडमिंटन प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अगस्त्यमुनि कि छात्राओं अहिंसा रौतेला एवं मोनिका नेगी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल मैच में जसपाल राणा इंस्टीट्यूट को हराकर विजेता का खिताब जीता। बालक वर्ग में महाविद्यालय के छात्र पवन कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन किया और पांचवी रैंक प्राप्त की।
आज दिनांक 16 नवंबर 2026 को विजयी छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर के सी दुदपुड़ी द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर महाविद्यालय क्रीडा प्रभारी डॉ० एस० के० गुप्ता, महाविद्यालय क्रीड़ा समिति के सदस्य डॉ० संजय दत्त, डॉ परमजीत कुमार, डॉ तनुजा मौर्य, डॉ अमर दीप, डॉ सतीश तिवारी, डॉ पूनम तिवारी, डॉ० जितेंद्र रावत, डॉ० आशीष बतर्वाल एवं महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि खेलों से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित होती है।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

