उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आज सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर 2 भेल रानीपुर हरिद्वार में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया इस अवसर पर स्वयंसेवियों ने कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई दीपक कुमार धीमान के नेतृत्व में कला प्रतियोगिता चित्रकला प्रतियोगिता रंगोली प्रतियोगिता के माध्यम से इसमें भाग लिया ।
इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण की सफाई भी स्वयंसेवियों द्वारा की गई और प्रधानाचार्य श्री लोकेंद्र अंथवाल जी ने भी उत्तराखंड राज्य की स्थापना के अवसर पर सभी को बताया की 9 नवंबर सन 2000 को उत्तर प्रदेश से अलग होकर उत्तराखंड राज्य बना था और इसे बनवाने में अनेक महापुरुषों का योगदान रहा अनेक आंदोलनकारी ने अपना बलिदान दिया और अपना सहयोग दिया बहुत कई वर्षों की कड़ी मेहनत मशक्कत के बाद उत्तराखंड राज्य बना था इस अवसर को हमें भूलना नहीं चाहिए इस दौरान विद्यालय में उप कार्यक्रम अधिकारी नागेंद्र चौहान आदि अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे


Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com

