आज दिनांक 09-10-2026 को राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चंद्र लोहनी और सहायक क्षेत्रीय निदेशक, हरिद्वार डॉ.बृजेश बनकोटी
ने महाविद्यालय में संचालित अध्धयन केंद्र का निरीक्षण करते हुये महाविद्यालय के विद्यार्थियों से संवाद स्थापित कर उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से जुड़ने का आवाह्न किया।
कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा की गुणवत्ता को बढ़ावा देना विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक अवसर उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के क्षेत्र में आपसी समन्वय को सुदृढ़ करवाना रहा।इस अवसर पर शिक्षा के प्रसार विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा उच्च शिक्षा में नवाचार की महत्व पर बल दिया गया। कुलपति महोदय ने छात्र-छात्राओं के साथ संवाद किया व विश्वविद्यालय द्वारा चलाये जा रहे पाठ्यक्रमो के बारे में जानकारी दी।
राजकीय महाविद्यालय मंगलौर का स्टॉफ प्रभारी प्राचार्य डॉo मंजू अग्रवाल, केंद्रीय समन्वयक डॉ. संदीप कश्यप, डॉ. कलिका काले, डॉ निविंध्या, श्री सुनील, श्रीमती शर्मिष्ठा सैनी, श्रीमती गीता जोशी, श्री फैजान, श्री सूर्य प्रकाश, श्री रोहित एवं कार्यक्रम में मोहिनी देवी डिग्री कॉलेज के निदेशक डॉ. योगेश सिंघल और प्रबंधक डॉo अक्षय सिंघल , उपस्थित रहे। कार्यक्रम शैक्षिक संवाद, विचारों के आदान-प्रदान तथा शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक पहल की दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com

