मजरा महादेव, पौड़ी गढ़वाल। राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव में नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत आयोजित स्वच्छता सेवा पखवाड़े का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पखवाड़े के दौरान महाविद्यालय में स्वच्छता, गंगा संरक्षण एवं पर्यावरण जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
समापन अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजेश कुमार ने कहा कि स्वच्छता किसी एक अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना आवश्यक है। उन्होंने पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।
नमामि गंगे के नोडल अधिकारी डॉ. चन्द्र बल्लभ नैनवाल ने कहा कि गंगा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर जनजागरूकता और जनभागीदारी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वच्छता के संदेश को आगे भी समाज तक पहुंचाने का आह्वान किया।
पखवाड़े के दौरान हस्ताक्षर अभियान, क्विज प्रतियोगिता, चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, अर्धनारीश्वर घाट पर स्वच्छता अभियान, गंगा स्वच्छता संदेश रैली तथा नुक्कड़ नाटक सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं महाविद्यालय परिवार ने स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
