हरिद्वार: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में धूमधाम से मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती

Spread the love

हरिद्वार: सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, सेक्टर-2, भेल, रानीपुर, हरिद्वार में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र सौरभ सारस्वत जी, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कमल सिंह रावत जी एवं विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य प्रवीण कुमार द्वारा राष्ट्रध्वज फहराकर व राष्ट्रगान गाकर किया गया इसके बाद मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन व महापुरुषों के चित्रों पर पुष्पार्चन किया।


कार्यक्रम का संचालन दीपक कुमार एवं अतिथि परिचय का दायित्व वरिष्ठ आचार्य प्रवीण कुमार जी ने निभाया। इस अवसर पर आचार्य श्री दीपक कुमार जी ने महात्मा गांधी जी के जीवन, सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर अपने विचार रखे। वहीं श्रीमती मंजू जी ने लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों और उनके जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला।

समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सौरभ सारस्वत जी ने राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी एवं शास्त्री जी की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में सभी को अवगत कराया और छात्रों को उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य कमल सिंह रावत ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा महात्मा गांधी वह लाल बहादुर शास्त्री के दिखाए गए रास्ते पर चलने का आह्वान किया ।

इस अवसर पर शिशु मंदिर एवं विद्या मंदिर के सभी आचार्य-आचार्या बंधु-भगिनी तथा राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सभी स्वयंसेवी छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का विधिवत समापन राष्ट्रगीत (वंदे मातरम्) के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *