राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट पिथौरागढ: छात्र संघ चुनाव परिणाम घोषित, नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Spread the love

राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट पिथौरागढ: आज दिनांक 29/09/2026 को राजकीय महाविद्यालय बलुवाकोट पिथौरागढ में छात्र संघ चुनाव 2026-27 के लिए मतदान संपन्न होने के पश्चात चुनाव परिणामों की घोषणा की गई। चुनाव अधिकारी डॉ राहुल कुमार तिवारी जी द्वारा परिणाम घोषित किए जाने के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने प्राचार्य प्रो. सुभाष चंद्र वर्मा जी के समक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। इस अवसर पर प्राचार्य जी ने सभी विजयी छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उनसे अनुशासन, छात्र हितों की रक्षा और महाविद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

 

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी:

1. अध्यक्ष पद: दीया

2. उपाध्यक्ष पद (छात्र): नकुल सिंह सोनाल – निर्विरोध निर्वाचित

3. उपाध्यक्ष पद (छात्रा): मनीषा गोस्वामी

4. सचिव पद: किरन

5. कोषाध्यक्ष (छात्रा आरक्षित): सुष्मिता

6. संयुक्त सचिव (छात्रा आरक्षित): डिम्पल धामी

7. विश्वविद्यालय प्रतिनिधि: हेमन्त कुमार

 

शपथ ग्रहण समारोह में समस्त शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। निर्वाचन समिति का आभार: इस चुनाव को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में निर्वाचन को सफल बनाने में सभी सदस्यों डॉ अतुल चंद, डॉ पीयूष कुमार पटेल, डॉ नवीन कुमार, डॉ चंद्रा नबियाल, डॉ राहुल कुमार तिवारी, डॉ पूर्णिमा विश्वकर्मा, डॉ भगवत जोशी, डॉ सुनील कुमार आर्या, डॉ चंद्रकांत तिवारी, डॉ पिंकी, डॉ सुनीता जोशी, डॉ पवन सिंह, डॉ धर्मेंद्र यादव, श्री अनिल सिंह राणा, श्री ईश्वर सिंह, श्री वीरेंद्र सिंह जंगपांगी, श्री कविन्द्र जोशी, श्री मनोज कुमार, श्रीमती आशा ठगुन्ना, श्रीमती अनीता देवी, श्री विकास सिंह, श्रीमती देवकी धामी एवं विशेष सहयोग रहा। महाविद्यालय परिवार उनके सक्रिय सहयोग एवं योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करता है। छात्रसंघ चुनाव में शांतिपूर्ण व्यवस्था करने में थानाध्यक्ष श्रीमती नीमा बोरा एवं उनका समस्त स्टाफ बलुवाकोट का महाविद्यालय परिसर सहृदय आभार प्रकट करता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *