कोटाबाग (नैनीताल), 24 सितंबर 2026। कुमाऊँ विश्वविद्यालय, नैनीताल से आधिकारिक रूप से संबद्ध राजकीय महाविद्यालय कोटाबाग, जनपद नैनीताल में छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 की प्रक्रिया के अंतर्गत आज नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। निर्वाचन प्रक्रिया को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से महाविद्यालय में एक आवश्यक बैठक भी आयोजित की गई।
बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. संत कुमार, संबंधित पुलिस अधिकारी, उप जिलाधिकारी महोदय के प्रतिनिधि, महाविद्यालय के प्राध्यापक एवं कर्मचारी तथा संभावित छात्र संघ पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया, अनुशासन, आचार-संहिता, सुरक्षा व्यवस्था तथा निर्वाचन संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. कमरुद्दीन ने कहा कि छात्र संघ निर्वाचन विद्यार्थियों को लोकतांत्रिक मूल्यों, जिम्मेदारी और नेतृत्व क्षमता के व्यावहारिक अनुभव से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर है।
उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं से निर्वाचन प्रक्रिया में अनुशासन एवं सौहार्द बनाए रखते हुए निर्धारित नियमों और आचार-संहिता का पूर्ण अनुपालन करने की अपील की।मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. संत कुमार ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उन्होंने संभावित प्रत्याशियों एवं विद्यार्थियों से निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता, अनुशासन और शांतिपूर्ण सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया।
बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं महाविद्यालय प्रशासन द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मीडिया प्रभारी डॉ. प्रवेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि छात्र संघ निर्वाचन 2026-27 की निर्वाचन प्रक्रिया के क्रम में आज महाविद्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। इसी क्रम में संबंधित पुलिस अधिकारी, उप जिलाधिकारी महोदय के प्रतिनिधि तथा संभावित छात्र संघ पदाधिकारियों की उपस्थिति में आवश्यक बैठक आयोजित कर निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं एवं दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई।
उन्होंने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन निर्वाचन प्रक्रिया के प्रत्येक चरण को निर्धारित नियमों एवं विश्वविद्यालयीय दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।महाविद्यालय प्रशासन ने सभी छात्र-छात्राओं से निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता करने तथा महाविद्यालय परिसर में शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक वातावरण बनाए रखने की अपील की।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
