उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की हरिद्वार जिला इकाई की निर्वाचन प्रक्रिया पूरी

Spread the love

हरिद्वार – उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संघ की जिला हरिद्वार स्तरीय कार्यकारिणी का निर्वाचन बुधवार को संगठन कार्यालय, रामरख्खा पार्क, ज्वालापुर में संपन्न हुआ। चुनाव अधिकारी अवनीश अग्रवाल एवं कुलदीप सैनी की देखरेख में निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई। सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया गया।

निर्वाचन में सुधीर कुमार को जिलाध्यक्ष तथा भूपेंद्र सिंह को जिला महामंत्री चुना गया। इसके अलावा मोहम्मद आवेश को जिला उपाध्यक्ष, माया देवी को कोषाध्यक्ष, राजेश शर्मा को कार्यालय सचिव, सुनीता देवी को प्रचार सचिव, गौरव महेश्वरी को संगठन सचिव तथा सुनील मिश्रा को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके साथ ही मनोज कुमार, प्रताप नेगी, अनुराग गुप्ता, सुरेश खंडूरी, आदेश कुमार, रजिता सैनी एवं कमरूल इस्लाम को कार्य समिति सदस्य नामित किया गया।

नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने संगठन की एकजुटता, कर्मचारियों के हितों और संगठन को मजबूत बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *