राजकीय महाविद्यालय मंगलौर, हरिद्वार के दो छात्रों का चयन, भारत के प्रमुख प्रबंधन संस्थान भारतीय प्रबंध संस्थान IIM काशीपुर में आयोजित छ: दिवसीय शिविर के लिए किया गया

Spread the love

मंगलौर, हरिद्वार: राजकीय महाविद्यालय मंगलौर हरिद्वार के दो छात्रों नाज़िया प्रवीन (बीए पंचम सेम) और अभिषेक (बीए तृतीय सेम) का चयन देव भूमि उद्यमिता (DUY) योजना के अंतर्गत छ: दिवसीय आवासीय शिविर EDP हेतु हुआ है। महाविद्यालय के देव भूमि उद्यमिता योजना के नोडल अधिकारी डॉ० राम भरोसे ने इस विषय में जानकारी देते हुए सूचित किया। उन्होंने बताया कि दोनों छात्रों का इतने बड़े प्लेटफार्म पर चयन होना पूरे महाविद्यालय और मंगलौर क्षेत्र के लिए गर्व की बात है।

नाज़िया प्रवीन का उद्देश्य प्राकृतिक, पौष्टिक और सुविधाजनक खाद्य उत्पाद उपलब्ध कराना है। इनके products में No Added Sugar, No Added Salt और No Added Oil की अवधारणा पर विशेष ध्यान दिया गया है। उत्पादों को food-grade PET jars में hygienic packaging के साथ पैक किया जाता है। जबकि अभिषेक ने त्वरित व पारदर्शी तकनीकी मरम्मत (Mobile Repairing) और गैजेट की सुरक्षा व स्टाइलिंग (Back Skins & Accessories हेतु अपना प्रोजेक्ट प्रस्तुत किया है। ये दोनों छात्र छ: दिन के लिए भारत के प्रमुख प्रबंधन संस्थान भारतीय प्रबंध संस्थान IIM काशीपुर में रहकर अपनी DUY से जुड़ी आगे की ट्रेनिंग करेंगे और अपने स्टार्टअप को नई उड़ान देंगे।

इस गौरव के पल में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ० राखी पंचोला ने दोनों छात्रों को बधाई प्रेषित की और नोडल डॉ० राम भरोसे को आगामी EDP हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का DUY केंद्र छात्रों को उद्यमी बनने हेतु सदैव सक्रिय रहता है, जिसका परिणाम आज हमारे सामने है, इसका श्रेय छात्रों की मेहनत के साथ नोडल डॉ० राम भरोसे को जाता है। इससे पूर्व भी दोनों छात्र हरिद्वार के ETC गुरुकुल विवि के परिसर में तीन दिन का आवासीय EDP कार्यकम का हिस्सा रह चुके हैं। दोनों छात्रों का MSME और FASSAI हेतु पंजीकरण भी हो चुका है।

महाविद्यालय परिवार के प्राध्यापक डॉ० मंजू, डॉ० कलिका काले, डॉ० संदीप कश्यप, डॉ० निविन्ध्या, कार्यालय कर्मचारी श्री सुभाष, श्रीमती गीता, श्रीमती सर्मिष्ठा, श्री फ़ैज़ान, श्री सूर्य, श्री जगपाल, श्री रोहित, श्री सन्नी ने चयनित छात्रों को अपनी अपनी ओर से बधाई प्रेषित की.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *