राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में नमामि गंगे प्रकोष्ठ और राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत आयोजित हुआ स्वच्छता अभियान

Spread the love

आज दिनांक 19 सितंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में नमामि गंगे प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान एवं महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी के मार्गदर्शन में स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय के मुख्य परिसर और आसपास सिंगल यूज प्लास्टिक, इस्तेमाल की गई पानी की बोतले, चिप्स के खाली पैकेट व रैपर और अन्य प्लास्टिक सामग्री को इकट्ठा कर उसका उचित ढंग से निस्तारण किया । जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के ‌नमामि गंगे प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ अशोक कुमार अग्रवाल ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि सिंगल यूज प्लास्टिक मिट्टी, जल और वायु को प्रदूषित करता है तथा पशुओं व जलीय जीवों के लिए जानलेवा साबित होता है। उन्होंने छात्र-छात्राओं को प्लास्टिक की जगह कपड़े या जूट के थैलो को उपयोग करने की सलाह दी और आर – सिद्धांत : जीवन में Reduce ( कम करें) Reuse (पून उपयोग करें) और Recycle (पून चक्रण करें) के नियम को अपनाने की सलाह दी । इस अवसर पर डॉ मंजू पांडे, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ निशी दुबे और डॉ आराधना राठौर उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *