अल्मोड़ा: 14 सितंबर 2026 को राजकीय महाविद्यालय लमगड़ा ,अल्मोड़ा में हिंदी विभाग की ओर से हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए हिंदी विभाग की प्राध्यापिका डॉ०सुनीता बिष्ट ने कहा हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसे मनाकर हम अपनी मातृभाषा हिंदी के महत्व को याद करते हैं और इसका सम्मान करते हैं।
हिंदी हिंदुस्तान को बांधती है। हिंदी विभाग की ओर से आयोजित भाषण प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर काजल तोलिया बी ०ए पंचम सेमेस्टर द्वितीय स्थान पर हिमानी पाण्डेय बी० ए प्रथम सेम तृतीय स्थान पर दिया चौहान बी० ए प्रथम सेम रही।
वही पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर दीपाली आर्या बी० ए० प्रथम सेम द्वितीय स्थान पर भावना शर्मा बी०ए०प्रथम सेम तृतीय स्थान पर काजल तोलिया लिया बी० ए० पंचम सेमेस्टर रही।
शिक्षा शास्त्र विभाग के प्रो०रोहित कांडपाल ने कहा हिंदी हमारे दिलों की भाषा है, आज हिंदी हर जगह संवाद का सबसे बड़ा पुल बनाकर हमारे सामने आ रही है।
वही अर्थशास्त्र विभाग के प्रो०नरेश गंगवार ने कोशिश करने वालों की हार नहीं होती कविता का पाठ करके सभी को प्रेरित किया। वहीं राजनीति विज्ञान के प्रो० सचिन रस्तोगी ने हिंदी को देश की शान बताया।
पुस्तकालय अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र सिंह नेगी ने कहा सोशल मीडिया या तकनीकी के इस युग में भी हिंदी की नींव नहीं हिली बल्कि हिंदी पहले से और अधिक निखरकर हमारे सामने आई है।छात्र-छात्राओं को पुरस्कार वितरण करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो ० एच०एस ०नयाल ने सबके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा हिंदी एक समृद्ध भाषा है जो सबको भावनात्मक रूप से एक डोर में बनती है हिंदी के प्रति अपना प्रेम और सम्मान प्रकट करना हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है।
इस अवसर पर पुस्तकालय अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र नेगी ,कार्यालय से श्री सुशील कुमार, श्री अर्जुन बगड़वाल, श्री ललित परिहार, श्री हेम कुमार ,विक्रम सिंह।आदि उपस्थित रहे।
वही छात्र-छात्राओं में पिंकी, रश्मि बिष्ट,शांति बिष्ट ,किरण ,विनीता बोरा,बिष्ट,प्रियंका ,उर्मिला, नेहा नेगी गीतिका बिष्ट ,रजनी ,तनु , प्रिया गौरव ,नीरज ,योगेश, रितेश आर्य, अंजलि, सुमन, लता ,रोशनी,कविता,अभिषेक, दीक्षा,सुषमा आदि उपस्थित रहे।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
