महाविद्यालय मीठीबेरी में धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस

Spread the love

आज दिनांक 14 सितंबर 2026 को महाविद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफ़ेसर अर्चना गौतम के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके किया एवं सभी शिक्षकों द्वारा भी मां सरस्वती को पुष्प अर्पित किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा सरस्वती वंदना से की गई तत्पश्चात अनुप्रिया सैनी,रचना सैनी,चित्रा सैनी, शीतल आदि छात्राओं ने कविता पाठ एवं भाषण सुनाया इसी क्रम में महाविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग प्राध्यापक डॉ अरविंद वर्मा के द्वारा हिंदी दिवस पर व्याख्यान देते हुए कविता सुनाई गई ।

डॉ आशुतोष मिश्रा ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को अन्य भाषाओं के साथ-साथ अपनी राष्ट्रभाषा को भी याद रखना चाहिए तथा इसका प्रचार प्रसार कर इसे समृद्ध बनाना चाहिए।

महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापिका डॉ निवेदिता प्रियदर्शनी शिक्षाशास्त्र विभाग के द्वारा अपने विचार व्यक्त करती हुई कहा कि हिंदी हमारी राजभाषा है हमें इसका सम्मान करना चाहिए तथा इससे अधिक से अधिक समृद्ध बनाना चाहिए।

इसी क्रम में हिंदी विभाग प्रभारी डॉ बी आर बद्री ने हिंदी की उत्पत्ति इसके विकास एवं महत्व पर प्रकाश डालते हुई इसमें रोजगार की संभावनाएं भी बताई गई। कार्यक्रम का संचालन कु० विधिता स्नातक पंचम सेमेस्टर व हिंदी विभाग प्रभारी डॉ बी. आर.भद्री द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्राचार्य सहित वरिष्ठ प्राध्यापक प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार डॉ. निवेदिता प्रियदर्शनी, डॉ सुनील कुमार, डॉ बालक राम भद्री , डॉ विनोद कुमार प्रशासनिक अधिकारी श्री शशिधर उनियाल एवं कर्मचारी सूरज, कुलदीप एवं विद्यार्थी अनुप्रिया, रचना,चित्रा, शीतल अपेक्षा रोशनी,विधिता, निशा सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *