हरिद्वार। सड़क सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जनपद में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की। अभियान में कुल 160 चालान किए गए और करीब ₹3.91 लाख की शमन राशि आरोपित की गई। हेलमेट न पहनने के 76 मामलों के अलावा परमिट, कर, फिटनेस, सीट बेल्ट और ओवरलोडिंग सहित अन्य उल्लंघनों पर भी कार्रवाई की गई।
विभाग ने 37 वाहनों की RC अभिरक्षा में ली तथा 3 वाहनों को एआरटीओ कार्यालय लाया गया। बाहरी राज्यों, विशेषकर उत्तर प्रदेश के पर्यटक एवं वाणिज्यिक वाहनों की भी विशेष जांच की गई।

Name : Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob No. : 9319660004
Mail id : thetimesofharidwar@gmail.com
