आज दिनांक- 30 अगस्त 2026 को रुड़की के एक युवा मंच- हील यूथ ग्रुप के सदस्यों ने ज्योतिबा फुले सैनी धर्मशाला में “यूथ कनेक्ट” कार्यक्रम का आयोजन किया, कार्यक्रम के दो मुख्य भाग रहे “ओपन माइक” और “इनसे मिलिए” जिसमें लगभग 50 से ऊपर युवाओं ने प्रतिभाग किया |
कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय मंगलौर से प्रोफेसर Dr. राम भरोसे जी ने युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक किया और उच्च शिक्षा से मिलने वाले अवसरों के बारे में प्रेरणा दी और साथ ही Skill India (SEDI) से आए अतुल राजपूत जी ने युवाओं को संबोधित करते हुए, युवाओं को रोजगार से जुड़े अवसरों से अवगत कराया, इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को कौशल विकास करने की प्रेरणा दी एवं विभिन्न स्किल्स से संबंधित अलग-अलग संस्थानों के बारे में भी युवाओं को अवगत कराया, जहां से युवा अलग-अलग विषयों में कौशल को विकसित कर सकते हैं |
इसके साथ ही ओपन माइक के अंतर्गत युवाओं ने अपनी विभिन्न-विभिन्न प्रतिभाओं को दिखाया जैसे:- कविता,शायरी, कहानी सुनाना, डांस करना आदि । इसके आयोजन में हील यूथ ग्रुप के द्वारा मोबाइल की लत विषय पर एक नुक्कड नाटक का प्रदर्शन भी किया गया और ओपन माइक में सम्मिलित सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट वितरण और धन्यवाद के साथ इस कार्यक्रम का समापन किया गया
आज के कार्यक्रम मे मंच संचालन दीक्षा एवं शमा मलिक के द्वारा किया गया| और कार्यक्रम में आए प्रतिभागियों एवं अतिथियों का अभिवादन नाज़िया और पुनित ने किया साथ ही ग्रुप के अन्य सदस्यों ने भी अपनी भूमिकाएं निभाई जिनमे निधि, अक्षय, निकुल, सिद्धार्थ, शिवांकर, गोपिन, अनुराग, रीना, अर्चना, वीरेंद्र, नईम, दीपक और अन्य लोग शामिल रहे |

Name: Dr. Sandeep Bhardwaj
Mob : 9319660004
Mail Id : thetimesofharidwar@gmail.com
