राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में प्रवेशोत्सव एवं अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन

Spread the love

राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ में प्रवेशोत्सव एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के लागू होने के छह वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित अखिल भारतीय शिक्षा समागम-2026 के अंतर्गत सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन आज दिनांक 21अगस्त 2026 को महाविद्यालय सभागार में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रामसुंदर नौटियाल जी (राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार एवं उपाध्यक्ष, भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण, उत्तराखंड) की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी की अध्यक्षता एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। साथ ही श्री गोपाल सिंह रावत जी (पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा), श्री दुर्गेश सिलस्वाल जी (पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा), श्री विशन सिंह कोटवाल जी (पूर्व प्रधान), एवं श्री उदय पाल सिंह परमार जी (वरिष्ठ भाजपा नेता) भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे और शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, प्राचार्य एवं अन्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। बैज अलंकरण एवं पौधा भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया गया। साथ ही महाविद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भी भेंट किए गए।

प्राचार्य प्रोफेसर प्रभात द्विवेदी जी ने स्वागत संबोधन में मुख्य अतिथि एवं उपस्थित अभिभावकों, अतिथियों, प्राध्यापकों तथा विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए कहा कि प्रवेशोत्सव विद्यार्थियों के लिए महाविद्यालयी जीवन की नई शुरुआत का अवसर है तथा सांस्कृतिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियां उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं

कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा भारतीय और उत्तराखंड की लोक संस्कृति पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें प्रदेश की समृद्ध लोक परंपराओं एवं सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक देखने को मिली। इसके साथ ही विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत कविता पाठ प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों को दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सराहा।

मुख्य अतिथि श्री रामसुंदर नौटियाल जी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व, संस्कार, प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को विकसित करने का महत्वपूर्ण केंद्र है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 विद्यार्थियों को ज्ञान के साथ कौशल, रचनात्मकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती है। विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति, अपनी जड़ों और अपनी जिम्मेदारियों से जुड़े रहते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को निरंतर आगे बढ़ने एवं अपनी प्रतिभा का विकास करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान, हर घर तिरंगा अभियान 2026 एवं अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के अंतर्गत आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों के चेहरे पर उत्साह एवं गौरव की झलक दिखाई दी। मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

धन्यवाद ज्ञापन वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. किशोर सिंह चौहान द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन समारोहक डॉ. सुगन्धा वर्मा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के डॉ किरण जोशी, डॉ बृजेश चौहान, डॉ खुशपाल, डॉ विनीत कुमार, डॉ यशवंत सिंह, डॉ निशी दुबे, डॉ प्रभात कुमार सिंह, डॉ आराधना राठौर, डॉ नेहा बिष्ट, डॉ मंजू पांडे, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ आलोक बिजल्वाण, डॉ कुलवीर सिंह राणा, श्रीमती उर्वशी जुयाल, श्री राजेश राणा, श्री स्वर्ण सिंह, श्री मदन सिंह, श्री रोशन लाल, श्री होशियार सिंह, श्री जीतेन्द्र सिंह, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील गैरोला, श्री अमीर सिंह चौहान, श्री सुनील रमोला, श्री नरेश रमोला, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री धनराज सिंह बिष्ट, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री संजय कुमार, श्री रमेश चंद्र एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *