छात्रवृत्ति आवेदन एवं नवीनीकरण की अंतिम तिथि 30 सितंबर, विद्यार्थियों से समय पर आवेदन करने की अपील

Spread the love

पौड़ी गढ़वाल, 6 अगस्त। राजकीय महाविद्यालय मजरा महादेव, पौड़ी गढ़वाल के नोडल अधिकारी डॉ. राजेन्द्र सिंह ने महाविद्यालय के बी.ए. प्रथम, तृतीय एवं पंचम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

जारी सूचना के अनुसार समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EBC) की छात्रवृत्ति योजनाओं के अंतर्गत शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु नेशनल स्कॉलरशिप पोर्टल (NSP) पर फ्रेश रजिस्ट्रेशन एवं रिन्यूअल की प्रक्रिया 2 जून 2026 से 30 सितंबर 2026 तक खुली रहेगी।

महाविद्यालय प्रशासन ने पात्र विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया पूर्ण करने का आग्रह किया है। साथ ही निर्देश दिए गए हैं कि आवेदन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी तथा आवश्यक प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां 10 अक्टूबर 2026 तक महाविद्यालय के नोडल अधिकारी, राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कर दें।

नोडल अधिकारी डॉ. राजेन्द्र सिंह ने कहा कि समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। इसलिए सभी पात्र छात्र-छात्राएं समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *